मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार को योगी सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें फोन कर कर लखनऊ पहुंचने को कहा। जयंंत ने जिले की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पुरकाजी से अनिल कुमार को मंत्री बनने का संकेत दिया है। रालोद के टिकट पर वर्ष 2022 में विधायक निर्वाचित अनिल कुमार समाजवादी पार्टी में थे। उन्होंने पुरकाजी से रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। अभी तक राजपाल बालियान के नाम की चर्चा थी। आज योगी कैबिनेट की बैठक के बाद विस्तार की संभावना है।
Author: Taja Report
Post Views: 18

