मुजफ्फरनगर। वाराणसी से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका ले कर मुजफ्फरनगर मे आए अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की गोली मार कर हत्या के मामले मे जैल भेजे गए चं द्र प्रकाश की न्यायिक हिरासत पुनः 29अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्बारा न्यायिक हिरासत 29अप्रैल तक बढ़ा दी है इस मामले में अभी तक जांच लंबित है। बता दें कि गत 17 मार्च रात्री को एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के बाहर एक वाहन में सो रहे राजकीय अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की साथ मे आए एक सिपाही चन्द्र प्रकाश ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। अगले दिन सिपाही को गिरफतार कर लिया गया था और घटना को लेकर अध्यापकों मे रोष फैल गया था और रोड जाम कर धरना दिया गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की थी। एम रहमान
Author: Taja Report
Views: 17


