Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज लोक भवन सभागार लखनऊ में किया गया। 

उक्त के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के एमडीए भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व लखनऊ से लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल ,नगर पालिका अध्यक्ष चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकदल श्री संदीप मलिक, अधिकारियों में जिला अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भगिया, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण कविता मीना , ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग रवि, उपाध्यक्ष उद्योग जैस्मिन ,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री पवन कुमार गोयल आदि की गरिमामय में उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा नव चयनित अवर अभियंता के पद पर नियुक्त अभ्यार्थी। रोहित कुमार, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, केशोराम, सचिन देव धीमान, निर्देश कुमार, अंकुश कुमार, निशु तोमर आदि को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *