मुजफ्फरनगर । गाजियाबाद मामले को लेकर अधिवक्ता 11 व 12 नवंबर को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
अधिवक्ताओं की मीटिंग में सभी की सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि बार एसोसिएशन गाजियाबाद के प्रकरण के समर्थन में दिनांक 11 एवं 12 नवंबर 2024 को अधिवक्ता गण न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहेंगे। कोई टाइप वर्क नहीं किया जाएगा, तथा चैंबर भी नहीं खोले जाएंगे। बैंकों के पैनल पर अधिवक्तागण अपने चेंबर्स पर कोई कार्य नहीं करेंगे।
यह जानकारी प्रमोद त्यागी (अध्यक्ष) व सुरेंद्र कुमार मलिक (महासचिव) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन तथा ब्रिजेंद्र सिंह मलिक (अध्यक्ष) व सत्येंद्र कुमार (महासचिव) सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने दी।
Author: Taja Report
Post Views: 14


