Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अचानक जिला चिकित्सालय की रसोई में पहुंची खाद्य विभाग की टीम

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का औचक निरीक्षण किया गया।

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों को वितरित किए जा रहे भोजन से संबंधित रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री राजीव कुमार उपस्थित मिले जिनको रसोई में साफ सफाई रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु तैयार दाल एवं कद्दू की सब्जी के सर्विलांस नमूने संगृहीत कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये । उक्त कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री मनोज कुमार व श्री कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।सहायक आयुक्त(खाद्य) डॉ.चमन लाल ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही संपादित की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *