मुजफ्फरनगर। फुगाना में विद्युत विभाग की लापरवाही एक संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मृतक लाइनमैन खेत की विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिर गया। संविदा कर्मी दीपक कुमार गांव फुगाना के बिजलीघर पर तैनात था और बुधवार सुबह खराब हुई लाइन को ठीक करने के लिए खेत पर गया था। उन्होंने कहा कि लाइन को ठीक करने से पहले शटडाउन लिया गया था, लेकिन जैसे ही दीपक खंभे पर चढ़कर लाइन में काम करने लगा, अचानक करंट दौड़ गया। इस हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। लाइनमैन को तुरंत जनपद शामली स्थित एक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Author: Taja Report
Views: 55


