Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अग्निवीर में चयन का जश्न मातम में बदल, तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

देहरादून। दो दोस्तों के अग्निवीर में चयन का जश्न मातम में बदल गया। तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के पुरोला निवासी 21 वर्षीय आदित्य रावत, नौगांव निवासी 20 वर्षीय नवीन और पुरोला निवासी 21 वर्षीय मोहित रावत हादसे का शिकार हुए हैं। आदित्य देहरादून में और मोहित करणपुर में रहता था. नवीन सहस्त्रधारा रोड इलाके में रहकर पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था। नवीन प्रतियोगी परीक्षा के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार देर रात को तीनों करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *