मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। संरक्षक मधु गर्ग,अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल,महामंत्री मोनिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्नेह गर्ग तथा कार्यक्रम संयोजक स्वाति अग्रवाल, कनिका सिंघल, शुभा अग्रवाल,दीपिका ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात भगवान शंकर के तांडव नृत्य की रोमांचकारी प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों में अत्यधिक उत्साह का संचार कर दिया । इसके उपरांत कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य एवं तरह-तरह के सरप्राइज गेम्स आयोजित किए गए। सभी आयु वर्ग की महिलाओं द्वारा अप्रतिम उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम में रुचि गर्ग,पूजा,अंजलि, मीनाक्षी मृदुला, प्रिया,साधना गर्ग,अचला,अनीता,अंजू,अर्पणा, गीता,मृदुला गर्ग, राधा, साधना का भरपूर सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम को हृदय से सराहा एवं अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।


