Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा मोती महल उद्योग व्यापार मंडल ईकाई का गठन

मुजफ्फरनगर । रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा मोती महल उद्योग व्यापार मंडल नई इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल वर्मा जी ने की संचालन गौरव वर्मा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल जी रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा की व्यापार मंडल ही व्यापारी की मान सम्मान सुरक्षा की गारंटी है। अगर हम सब एकजुट हैं तो कोई भी हमारे सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जो विश्वास आपने हमारे व्यापार मंडल में दर्शाया है हम उसको कभी टूटने नहीं देंगे। उनके द्वारा मोती महल व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद वर्मा और सुधीर वर्मा महामन्त्री और मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिन वर्मा नवीन वर्मा गौरव वर्मा आदि उनकी समस्त टीम की घोषणा की गई। इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक राहुल वर्मा जिला प्रभारी राजेंद्र सिंघल जिला वरिष्ट मन्त्री धारा सिंह पाल नगर अध्यक्ष जय पाल शर्मा व नगर महामंत्री नीरज बंसल व नगर कोषाध्यक्ष अमित राय जैन नगर वरिष्ट उपाध्यक्ष नरेश अरोरा जी नगर उपाध्यक्ष अमजद सैफी नगर मन्त्री राजीव गुप्ता नई मण्डी इकाई महामन्त्री मुदित जैन कोषाध्यक्ष दिनेश बंसल नई मण्डी इकाई आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *