Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

मुजफ्फरनगर। गत दिवस स्थानीय लक्ष्मण विहार कॉलोनी स्थित आर्शीवाद बैंक्विट हॉल के सभा भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में राष्ट्रीय गौरव महान दार्शनिक तथा समाज की प्रतीक मानस को एक-ईट एक रुपैया प्रदान कर समार्थवान बनाने वाले युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की जिसमें राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं गोपाल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कंसल पूर्व विधायक अभिमन्यु गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मित्तल राष्ट्रीय संगठन मंत्री विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।जयंती समारोह का कुशल संचालन प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल में जिला अध्यक्ष विनोद संगल महामंत्री अंकुर गर्ग जिला महामंत्री टोनी बिंदल जिला कोषाध्यक्ष रेणु गर्ग महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल प्रदेश महामंत्री विश्वदीप गोयल प्रदेश अध्यक्ष युवा ने सहभागिता की तथा सर्वश्री एल.के मित्तल इंजीनियर लोकेश चंद्रा आर के गर्ग अशोक बंसल अवनीश मोहन तायल बीएम गुप्ता अरुण गोयल अजय अग्रवाल (सी.ए)नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष महिला सह संयोजक रहे। इस जयंती समारोह में जहां नगर व जनपद से पधारे अग्रवंशियों ने समाज के अग्रणी महापुरुष महाराजा अग्रसेन जी के जीवन के कृत्य पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय धारा के साथ चलने तथा राष्ट्रीय उन्नति में अग्रवंशीय जन की सकारात्मक भूमिका पर बल दिया। वहीं शासन प्रशासन के सराहनीय कार्य का संदर्भ ग्रहण कर बुढ़ाना के वरिष्ठ व्यापारी राजेश संगल की संकुल बरामदगी के लिए एसपी देहात आदित्य बंसल एसपी क्राइम प्रशांत कुमार सीईओ बुढ़ाना गजेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद देव मिश्रा प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष अत्री एसओजी एवम् समस्त एसओजी टीम को शॉल पटका एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। तथा 10th और 12th के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया गया G.C पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने महाराजा अग्रसेन जी के संगीत पर मनमोहक नृत्य पेश किया। सर्व श्री शिवचरण गर्ग सुशील अग्रवाल एडवोकेट अनिल प्रकाश बंसल अनिल कंसल अशोक सिंघल कौशल कृष्ण अग्रवाल मुकुट गुप्ता पीके गुप्ता सतीश मित्तल राजेंद्र गोयल सुमित गर्ग सुनील गर्ग शिशु कांत गर्ग शिव कुमार संगल शिवनारायण अग्रवाल पुष्पेंद्र अग्रवाल डॉक्टर अशोक कुमार डॉक्टर एम एल गर्ग डॉ प्रदीप कुमार संजय गर्ग कृष्ण गोपाल मित्तल जनार्दन स्वरूप अमरीश गोयल नरेंद्र मित्तल महेश गर्ग विशाल गर्ग आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *