Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अखिलेश यादव गंगा स्नान का अपमान कर रहे हैं: जयंत

मुजफ्फरनगर । केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव गंगा स्नान का अपमान कर रहे हैं। विरोधी नहीं चाहते थे कि लोगों के वोट गिर पाएं। पीडीए का फुल फॉर्म है पसर्नल डेवलपमेंट ऑफ एरा-गैरा। जनता जानती है कि कौन गैर है। कहा कि जो गैर हैं उनकी मत सोचो, जो गैल यानी साथ हैं उनके बारे में सोचो।

बेलड़ा समेत कई जगह जयंत का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जनसभाओं में उन्होंने कहा कि गंगा स्नान का मेला के कारण मतदान आगे होने का विरोधी नेता विरोध कर रहे हैं। पीडीए वाले नहीं चाहते थे कि गांव देहात के लोगों के वोट पड़ें। वह जानते हैं कि गंगा स्नान में कौन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग गंगा स्नान में जाते हैं। उन्होंने पूछा कि अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के फैसले का विरोध क्यों किया। एक तरफ कहते हैं कि संविधान खतरे में और दूसरी तरफ चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो बार-बार हार भी रहे हैं और हार मानने को तैयार नहीं है। गंगा स्नान की परंपरा का सम्मान नहीं करते। चुनाव की तारीख इसलिए टल गई क्योंकि कुछ लोग चुनाव पर कब्जा करना चाहते थे। वे जानते हैं कि गंगा स्नान में काैन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग। ये चाहते थे कि ये साधारण लोग वोट ही न डाल पाएं। अखिलेश यादव गंगा स्नान का अपमान कर रहे हैं। जब वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आएंगे तो इस बात का जवाब उन्हें देना पड़ेगा। मंत्री अनिल कुमार सांसद चंदन चौहान विधायक राजपाल बालियान पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान योगराज सिंह प्रभात तोमर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल ने उनका स्वागत किया।

महर्षि इंटर कॉलेज जड़वड़ में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, सांसद चंदन चौहान ,मीरपुर प्रत्याशी मिथलेश पाल केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मदन भैया, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार .विधायक अशरफ, रामानगर वंदना वर्मा आदि उपस्थित थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *