Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी ने केक काटकर मनाया

मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित कार्यक्रम में सपा सांसद एवं सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक द्वारा लोकसभा जाने से पूर्व सर्वप्रथम सवेरे सपा कार्यालय पर पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी को बड़ी ताकत से मजबूती देने का आह्वान किया गया।

सपा कार्यालय पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशल रणनीति तथा सभी जाति वर्ग को सम्मान व उनके अधिकारों की आवाज बनने के कारण समाजवादी पार्टी आज यूपी में अव्वल नंबर पर तथा देश में तीसरी बड़ी ताकत के रूप में उभरी है।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में सपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो से आह्वान किया गया कि देश में भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को परास्त करने में देश में सबसे बड़ी भूमिका सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व इंडिया गठबंधन ने निभाकर देश मैं लोकतंत्र बचाने का काम किया है इसलिए सपा कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहकर जनता की आवाज उठाने के संघर्ष को आगे बढ़ते रहे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा राजकुमार यादव सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुफ़्ती जुल्फिकार सांसद पुत्र निशांत मलिक, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी धर्मेन्द्र पंवार ओमपाल सिंह सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत पवन सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काज़मी पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, अंसार आढ़ती,अलीम सिद्दीकी,पवन बंसल समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक सपा नगर महासचिव सलीम मलिक यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक सपा नेता असद पाशा,तहसीन मंसूरी, चौधरी यशपाल आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।

सपा कार्यालय पर ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु समस्त जीवन की कामना के साथ रक्तदान शिविर में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट द्वारा रक्तदान कर शुभारंभ किया गया।

रक्तदान करने वालों में पूर्व सांसद कादिर राणा समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष कपिल मलिक सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत समाजवादी युवजन सभा जिला महासचिव आशीष त्यागी समाजवादी शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी सपा नेता असद पाशा मौलाना मोहम्मद नजर चौधरी योगेंद्र सिंह बालियान सपा जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी सपा जिला सचिव विपिन चौधरी एडवोकेट सपा नेता नवाब इम्तियाज कुरैशी शुभम मलिक अरविंद चौधरी उस्मान मलिक रामपाल सिंह पाल शौर्य भारद्वाज पुलकित त्यागी रोहित चौधरी अब्दुल वहाब त्यागी सहित अनेक सपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर उनके जन्मदिन पर पीडीए वृक्षारोपण के अंतर्गत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत सपा कार्यालय पर सपा पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम को शुरू किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर सपा मजदूर सभा जिला अध्यक्ष नासिर राणा सपा नेता अमलेश शर्मा सत्यदेव शर्मा सतबीर त्यागी सादिक चौहान मास्टर अल्ताफ अरशद मलिक पंकज सैनी इमलाक प्रधान चौधरी अजय कुमार शमशेर मलिक डॉक्टर अली शेर अंसारी सभासद नदीम खान, सभासद सुंदर सिंह हाजी इकबाल हाजी गुफरान हारून अली सिद्दीकी नासिर खान सुमित पवार बारी हुसैन राणा रजनीश यादव हरिओम त्यागी वसीम राणा नावेद रंगरेज दुर्गेश पाल जॉनी अरोरा जियाउल चौधरी इमरान खान एडवोकेट रमेश चंद शर्मा दुर्गेश पाल अंकित शर्मा मोहम्मद मेहंदी शहज़ेब इकबाल एडवोकेट अनुराग पाल काजी सरफराज सहित अनेक शपथ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *