लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम की जगह श्यामलाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के श्याम लाल जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। श्यामलाल वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें नया दायित्व सौंपा है।
Author: Taja Report
Post Views: 9

