Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अंतर जनपदीय अंडर 11 चैस प्रतियोगिता में आकृति रही विजेता

मुजफ्फरनगर । आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट चैस प्रतियोगिता में अंडर 11 गर्ल्स केटेगिरी में नगर की आकृति सिंघल ने टॉप कर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया। उसकी कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय प्रज्ञा परिषद मेरठ प्रांत की मुजफ्फरनगर ईकाई द्वारा आयोजित अंतरजनपदीय चैस प्रतियोगिता में करीब डेढ़ सौ छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। दो दिन चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी शामिल हुए। विजयी प्रतिभागियों के साथ आकृति को भी सम्मानित किया गया। आकृति को इस पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *