मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड जूनियर हाईस्कूल, मुज़फ़्फ़र नगर में बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरा वजूद फाउंडेशन के चेयरमैन प्रवेन्द्र दहिया का विशेष सहयोग रहा। जनपद मुज़फ्फर नगर में जिलाधिकारी महोदय एवम मुख्य विकास अधिकारी महिदय के निर्देशन में बालक/ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन / सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा निरन्तर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में अंशिका, अभिषेक,रितिक, अभिनव एवम अखिल शामिल रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 19

