मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अचिंत मित्तल एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल और भाजपा नेता शिवम सिंघल की मौजूदगी में अंकित गर्ग और शुभम मित्तल के बीच चल रहे विवाद में फैसला करा दिया गया है।
नवीन मंडी स्थल में चल रहा करोड़ो रुपये के लेन देन का वाद विवाद आज आपसी सहमति से लिखित रूप में समाप्त हो गया है।
समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने साथ दोनों पक्षों की बैठकर हुई वार्ता के बाद माफी मांग कर विवाद को निपटा दिया। अंकित गर्ग दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के मंत्री भी है
Author: Taja Report
Views: 195


