Taja Report

हाई वे पर ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हाईवे पर परिवहन विभाग का लोक सेवक बताकर वाहन चालकों से ठगी करने वाले 08 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 फर्जी पीली पर्ची, 44 फर्जी नीली पर्ची, 26 फर्जी लाल पर्ची, 45 सांकेतिक पर्ची सफेद, 52690/- रुपये नगद, थैला, 03 पैन, 23 रिफ्लेक्क्टर पीले, 05 रिफ्लेक्टर लाल, 48 रिफ्लेक्टर सफेद, 02 बाडी बैल्ट रिफ्लेक्टर, 01 सीटी डोरी मय सीटी व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की है।

थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे पर परिवहन विभाग का लोक सेवक बताकर वाहन चालकों से ठगी करने वाले अभियुक्तगण रोहाना टोल प्लाजा पर रोहाना कट के पास खडे है। तथा उनके द्वारा लोगो के साथ ठगी की जाती है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर 08 अभियुक्तगण को रोहाना कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 30 फर्जी पीली पर्ची, 44 फर्जी नीली पर्ची, 26 फर्जी लाल पर्ची, 45 सांकेतिक पर्ची सफेद, 52690/- रुपये नगद, थैला, 03 पैन, 23 रिफ्लेक्क्टर पीले, 05 रिफ्लेक्टर लाल, 48 रिफ्लेक्टर सफेद, 02 बाडी बैल्ट रिफ्लेक्टर, 01 सीटी डोरी मय सीटी व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामभूल सिंह निवासी ग्राम अनवरपुर थाना पिलखुआ जिला हापुड उम्र करीब 40 वर्ष।

*2.* गुलवीर राणा पुत्र सुखपाल निवासी सिंधडा पट्टी ग्राम दहा थाना दोघट जिला बागपत उम्र करीब 48 वर्ष।

*3.* शिवदीप त्यागी पुत्र अशोक त्यागी निवासी ग्राम पिलाना थाना अमीनगर सराय जिला बागपत उम्र करीब 36 वर्ष।

*4.* मंगेशपाल पुत्र भरतसिंह पाल निवासी ग्राम नानू मझोला थाना लोनी जिला गाजियाबाद उम्र करीब 45 वर्ष।

*5.* वरुण खोखर पुत्र ऋषिपाल खोखर निवासी मं०न० सी 284 चाणक्य मार्ग शहादरा थाना बैलकम दिल्ली उम्र करीब 45 वर्ष।

*6.* विजय कुमार पुत्र राजकुमार सिंह निवासी न्यू सैनिक कालोनी म0नं0 602 थाना कंकरखेडा जिला मेरठ उम्र करीब 50 वर्ष।

*7.* गौरख कुमार पुत्र जगपाल सिंह निवासी म०नं0 656/18 इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाईन जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 29 वर्ष।

*8.* अनुज कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम हलवाना थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 40 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 30 फर्जी पीली पर्ची

✅ 44 फर्जी नीली पर्ची

✅ 26 फर्जी लाल पर्ची

✅ 45 सांकेतिक पर्ची सफेद

✅ 01 थैला व 03 पैन

✅ 23 रिफ्लेक्क्टर पीले

✅ 05 रिफ्लेक्टर लाल

✅ 48 रिफ्लेक्टर सफेद

✅ 02 बाडी बैल्ट रिफ्लेक्टर

✅ 01 सीटी डोरी मय सीटी

✅ 52,690/- रुपये नगद

✅ घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार नम्बर यूपी 11 सीटी 0623

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *