Taja Report

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर । औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चैप्टर और मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आईआईए सदस्य परिवारों और स्टाफ का स्वास्थ्य जांच किया। शिविर के समापन पर चैप्टर अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने मेदांता हॉस्पिटल से आए सभी डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया और एक प्रतीक चिह्न मेदांता हॉस्पिटल के समन्वयक शिवम गोयल को देकर सम्मानित किया।

 

इस शिविर में लगभग 150 व्यक्तियों ने ईसीजी, बीपी, शुगर, हड्डियों में कैल्शियम और फेफड़ों की जांच निशुल्क करवाई। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि वे शीघ्र ही आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के साथ एक सेमिनार आयोजित करेंगे, जिसमें बताया जाएगा कि आप किस प्रकार से किसी व्यक्ति की जान हार्ट अटैक आने पर बचा सकते हैं।

 

शिविर में आईआईए चैप्टर अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, पूर्व अध्यक्ष मनोज अरोरा, नवीन जैन, पूर्व सचिव सुधीर अग्रवाल, अरविंद मित्तल, संजीव मित्तल, अतुल जैन, एफसी मोगा, प्रमोद अरोरा, अजय अरोरा, प्राची अरोरा, जगमोहन गोयल, राजेश गोयल, शमित अग्रवाल, प्रेरक जैन, रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर फकीर चंद मोघा, मनोज अरोरा और सुधीर अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *