Taja Report

सिविल बार में हुआ जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नवागत जिला जज बिरेंद्र कुमार सिंह का आज सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया इसके अलावा अपर जिला जज रविकांत के प्रमोशन पर प्रिंसिपल जज अयोध्या बनाए जाने पर भी अधिवक्ताओं ने उनका भी स्वागत किया। इससे पूर्व जिला जज के रूप में बिरेंद्र कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिला बार के ऐतिहासिक फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत हो चुका है । सिविल बार में आज अपने स्वागत सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ितों को न्याय के लिए बार और बेंच की मधुरता और सामंजस्य को बेहद जरूरी बताया उन्होंने आश्वस्त किया कि मिलजुल कर सभी समस्याओं का होगा समाधान तथा एक दूसरे का बरकरार रहेगा मान सम्मान।

उन्होंने फिर से दौहराया कि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान ना हो । जनपद मुजफ्फरनगर में जिला जज का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत तथा जिला बार संघ में अधिवक्ताओं से मिलने और विचारों के उपरांत नवागत जिला जज वीरेंद्र कुमार सिंह की जनपद में सराहना हो रही है और आज सिविल बार के अधिवक्ताओं की मांगे सुनकर उनके समाधान तथा विचारों के उपरांत भी अधिवक्ताओं ने उनकी प्रशंसा की है।

विदित हो जब भी कोई शीर्ष अधिकारी जनपद में कार्यभार ग्रहण करते हैं तो परंपरा अनुसार जिला और सिविल बार में स्वागत समारोह में एक दूसरे के परिचय और कार्य शैली से रूबरू होते हैं। इसी परंपरा के तहत जिला बार संघ के बाद जनपद न्यायाधीश आज सिविल बार एसोसिएशन में पहुंचे यहां भी अधिवक्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। माल्यार्पण किया तथा बुके देकर बार और बेंच के मान सम्मान और मधुरता को दर्शाया।

अपने सम्मान से उत्साहित होते हुए जिला जज ने भी अधिवक्ताओं पर अपनी अमिट छाप छोड़ी । उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि इस परिवार की कोई भी समस्या हो एक दूसरे से शेयर कर उसका समाधान करें। उन्होंने कहा कि वादकारियों व पीड़ितों को तीव्र न्याय दिलाने के लिए एक दूसरे का सहयोग बेहद जरूरी है जो हमेशा कायम रहना चाहिए। सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुनील मित्तल व महासचिव राज सिंह रावत ने अधिवक्ताओं की ओर से बुके देकर उनका स्वागत किया अध्यक्ष सुनील मित्तल ने सिविल बार के इतिहास से अवगत कराने के उपरांत जनपद न्यायाधीश के समक्ष सिविल मामलों के दायरो का समय व कुछ मांगे रखी जिस पर जनपद न्यायाधीश ने समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया इसके अलावा अपर जिला जज प्रथम रविकांत को प्रिंसिपल जज पर प्रमोशन मिलने के उपरांत उनका भी सिविल बार में स्वागत किया गया तथा इसके बाद जिला बार संघ की कार्यकारिणी ने भी अध्यक्ष ठाकुर कुंवर पाल सिंह और महासचिव चंद्रवीर सिंह निर्वाल के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *