मुजफ्फरनगर। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति ने एक बार पुनः जिले की शान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाई ,समर्पित युवा समिति को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हैदराबाद में थैलीसीमिया एंड सिकल सेल सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया, यह सम्मान कारगिल योद्धा नायक दीपचंद जी के हाथों समिति की ओर से शक्ति चौहान ने ग्रहण करते हुए सभी रक्त वीरों एवं वीरांगनाओं को समर्पित किया , इसके अलावा जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा भी समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति को रक्तदान के क्षेत्र में लेखनिया योगदान के लिए सम्मानित किया गया इस सम्मान को अमित पटपटिया हितेश आनंद मणि पटपटिया एवं राखी ग्रोवर ने ग्रहण किया
ज्ञात हो समर्पित युवा समिति एम्स ऋषिकेश सहित पंजाब ,राजस्थान ,हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में सम्मान प्राप्त कर चुकी है समिति के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने सभी सदस्यों एवं रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्ति की
समर्पित युवा अमित पटपटिया ने कहा कि समिति रक्त सेवा को ईश्वर की आराधना के रूप में मानते हुए निस्वार्थ रूप से सेवा करती है परंतु इस प्रकार के पुरस्कार सेवा की भावना को और प्रबल करते हैं यह पुरस्कार समिति से जुड़े सभी रक्त वीरों एवं रक्त वीरांगनाओं की निस्वार्थ सेवा का ही परिणाम है


