मुज़फ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा होलिकोत्सव, गीतापाठ एवं भजन सन्ध्या का भव्य आयोजन किया गया।
गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि प्राचीन श्री शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन के सामने मे होलिकोत्सव,गीतापाठ तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में शहर के सम्मानित जन,विभिन्न आध्यात्मिक ,सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं श्रीकृष्ण कृपा परिवार के सदस्य तथा महाराज जी के अनुयायियों ने भाग लिया।इस अवसर पर *घर-घर गीता, हर घर गीता* अभियान के निमित्त श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं अन्य गणमान्य जनों को महाराज जी की गीता ज्ञान सुधा की प्रति भेंट की गई। तत्पश्चात भजन संध्या में अजय गर्ग,ज्योति मिश्रा,स्वीटी गुप्ता,महेंद्र रावत, अजय करुणा, सोनू भैया एवं राजेश वर्मा द्वारा प्रस्तुत *होली खेल रहे बांके बिहारी,आज रंग बरस रहा;* *हम तो राधे राधे राधे राधे गाएंगे, बरसाने में होलीमनाएंगे* आदि होली के गीतों एवं भजनों से समस्त उपस्थित श्रद्धालु जन भक्ति भाव में सराबोर होकर नाचे झूमने लगे तथा एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलो की होली खेली।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक कंसल पूर्व विधायक,अजय तायल, होतीलाल शर्मा,आरके मलिक, अजय गर्ग,शोभित गुप्ता सभासदपति, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, विजयशंकर शर्मा ,राहुल,रितु सिंघल,मीनाक्षी गर्ग,संजय मिश्रा , पंडित कृष्णानन्द आदि तथा भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।


