मुजफ्फरनगर। विशेष जांच अभियान के अन्तर्गत अपंजीकृत क्लीनिक/अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गयी।*
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक शाहपुर के अंतर्गत नगर पंचायत पुरबलियांन में एक अपंजीकृत क्लिनिक/नर्सिंग होम को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक शाहपुर डॉ ओम प्रकाश जायसवाल व टीम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही करते हुए नियमानुसार नोटिस निर्गत किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 122


