Taja Report

शारदेन स्कूल में ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित

मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल में रोटरी क्लब के सहयोग से ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2025-26) सीए नितिन कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, रोटेरियन सुभाष बिंदल, गौरव गोयल, दीपक सिंघल, सुनील अग्रवाल और स्कूल डायरेक्टर विश्व रतन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन कुमार अग्रवाल ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बच सकता है। कैंप में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, छात्रों सहित शहरवासियों ने भी रक्तदान किया। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज और अलकनंदा पैथोलॉजी लैब की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण, डेंटल और फिजिशियन चेकअप किए। रक्तदान से पूर्व डोनर्स का हेल्थ चेकअप किया गया और उन्हें प्रमाणपत्र, किताब, पेन ड्राइव एवं फल भेंट किए गए। छात्रों को रोटरी क्लब की ओर से बैज और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और स्कूल डायरेक्टर विश्व रतन ने सभी अतिथियों, डॉक्टर टीम और ब्लड डोनर्स का आभार व्यक्त करते हुए संदेश दिया कि स्वैच्छिक रक्तदान और नियमित हेल्थ चेकअप स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *