Taja Report

शादी में दामाद ने की धांय धांय, युवक की मौत

सहारनपुर। शादी रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और चीख-पुकार मच गयी।

थाना मंडी क्षेत्र के रामलीला भवन में देर रात हुई सनसनीखेज घटना में दामाद रोहित उपाध्याय की फायरिंग में शिव चरण को गोली लगी है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की मौत हो गई। आरोपी दूल्हे के ताऊ का दामाद बताया जा रहा है। हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद घटनाएं नहीं थम रहीं । घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी। एसएसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *