Taja Report

शादी के एक महीने में ही प्रेमी जीजा संग विवाहिता फरार, पति बोला बची जान

ललितपुर । शादी के महज एक महीने बाद ही 20 वर्षीय शबनम आधी रात को अपने जीजा आशिक अली के साथ फरार हो गई। शबनम का निकाह एक माह पहले बिलाल से हुआ था, और इस निकाह में जीजा आशिक ने ही मध्यस्थता की थी। अब वही जीजा शबनम को लेकर फरार हो गया, जिससे उसकी बहन शाहिना का घर भी उजड़ गया। शाहिना के दो छोटे बच्चे भी हैं। बिलाल ने बताया कि घटना वाली रात वह शबनम के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 1 बजे उसकी नींद खुली तो शबनम गायब थी। पहले घर में खोजबीन की गई, फिर मेन गेट तक पहुंचने पर दरवाजा बाहर से बंद मिला। शक होने पर सीसीटीवी चेक किया गया तो शबनम अपने जीजा आशिक की कार में बैठकर जाती हुई नजर आई। बिलाल ने कहा, “अब मैं उसे अपने पास नहीं रखूंगा। वह जो पैसे और गहने लेकर गई है, उन्हें वापस कर दे। आशिक ने जो शादी कराई थी, वही अब मेरी बर्बादी का कारण बन गया। उससे भी शादी में हुए खर्च की भरपाई करनी होगी।” परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *