पंचकुला । शाइनप्रो ग्रुप ने आज से हर मंगलवार हनुमान जी को जलेबी का प्रसाद अर्पित करने की पवित्र परंपरा की शुरुआत की।
मैनेजिंग डायरेक्टर एम.के. भाटिया ने बताया कि इस पहल की प्रेरणा उनकी बहन मणि पटपाटिया से मिली। पिछले सप्ताह जब वह पंचकूला आईं और शाइनप्रो ऑफिस आईं, तो संयोग से जलेबी मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि जलेबी हनुमान जी की प्रिय मिठाई मानी जाती है।
भाटिया ने यह भी साझा किया कि बचपन से ही वे गुलदाना, जो जलेबी के ही समान सामग्री से बनता है, हनुमान जी को अर्पित करते आ रहे हैं।
आज से शुरू हुई इस नई परंपरा में सभी टीम मेंबर्स ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस भावपूर्ण पहल का आनंद लिया।
#जयश्रीराम ???????? #हनुमानभक्त #ShineproLifeSciences #प्रसादसेवा #TuesdayBlessings
Author: Taja Report
Post Views: 15