Taja Report

वॉशरूम में बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले वे वॉशरूम में बेहोश होकर गिर पड़े थे। पहले उन्हें मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सोमवार को दोपहर दो बजे एम्स लाया गया। यहां कार्डियोलॉजी विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।पूर्व उपराष्ट्रपति को हृदय से संबंधित समस्या पहले से रही है। कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहोश होते रहे हैं, जिसमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *