Taja Report

वैष्णो देवी के भवन व मसूरी में सीजन का पहला हिमपात

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी से श्री माता वैष्णो देवी के भवन पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। जम्मू संभाग के पटनीटॉप, नत्थाटॉप समेत कश्मीर के सभी पहाड़ों और पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फ जमा हो गई है। कई जगह मलबा और पत्थर गिरने और बर्फ जमा होने से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी बंद है। जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप बर्फ से लकदक हो गया है। भद्रवाह में भी सीजन की पहली बर्फबारी से सड़कों और गलियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

देहरादून। मसूरी और धनोल्टी में सुबह से जमकर बर्फबारी हो रही है और इसे भी सीजन की पहली बर्फबारी बताया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में भी आज बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों को एवलांच वार्निंग डेंजर लेवल- 3 में रखा गया है। इन जिलों में 2800 मीटर से ऊपर के इलाकों को संवेदनशील माना गया है। वहीं बागेश्वर जिले में 2800 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन का खतरा डेंजर लेवर-2 बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *