Taja Report

वैश्य सभा ने की यूजीसी को हटाने की मांग

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा मुजफ्फरनगर की एक बैठक कार्यालय गुदड़ी बाजार पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता वैश्य सभा अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने की और संचालन महामंत्री विश्वदीप गोयल ने किया ।

बैठक में यूजीसी की कानून पर चर्चा हुई और साथ ही भारत सरकार से इसको हटाने की मांग की गई। और सभी वैश्य बंधुओ से कंधे से कंधा मिलाकर यूजीसी कानून का संपूर्ण रूप से विरोध करने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों द्वारा होली की शुभकामनाएं दी गई रंग बिरंगी होली के उपलक्ष में हास्य कविताएं सुनाई गई और वैश्य सभा की ओर से जनमानस को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से संजय गुप्ता सौरभ मित्तल मित्तल सेन अग्रवाल नीरज बंसल सुधीर गर्ग जनार्दन स्वरूप सुनील तायल विपिन गोयल भूपेंद्र गोयल तरुण मित्तल अमित गर्ग शिवकुमार सिंघल राकेश कंसल योगेश कुमार सिंघल जी पवन बंसल विपिन सिंघल और अचिन कंसल विपिन गोयल आदि वैश्य सभा सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *