मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे लाला लाजपतराय चौक पर होगा उनकी जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
वैश्य अग्रवाल महासभा मुजफ्फरनगर की एक आवश्यक बैठक भगतसिंह रोड़ स्थित पतंजलि चिकित्सालय पर सम्पन्न हुई। उक्त जानकारी वैश्य अग्रवाल महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता सुनील सिंघल व संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल द्वारा किया गया।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने तय किया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 28 जनवरी को वैश्य कुल गौरव महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपतराय जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से लाला लाजपतराय चौक पर प्रातः 10 बजे से माल्यार्पण उपरांत विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति व हर्षोल्लास के साथ सभा के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग जी को उपाध्यक्ष व श्रीमती आयुषी गुप्ता जी को महिला मोर्चा की संयोजक मनोनीत किया गया। कैलेंडर वर्ष 2026 की सभी सदस्यों ने मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से सभा के संरक्षक विजय गुप्ता, अध्यक्ष सुनील सिंघल, महामंत्री नवनीत कुच्छल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित गर्ग व राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष गोपाल मित्तल, मंत्री समीर मित्तल, राकेश तायल व मुनेश सिंघल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप गर्ग आदि उपस्थित रहे।


