Taja Report

लाखों के मादक पदार्थ सहित महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता सहित 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर  उनके कब्जे से 06 किलो 238 ग्राम गांजा(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 07.01.2026 को दौराने पुलिस चैकिंग 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्ता को तुलसीनगर नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 14/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 07.01.2026 को दौराने पुलिस चैकिंग 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत बाबूराम गेट से दाहिनी ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 146 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 16/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 07.01.2026 को दौराने पुलिस चैकिंग 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत एनएच-58 से बिलासपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 192 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 17/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*

*1.* राधा पत्नि कन्हैया उर्फ संजय पुत्री बालेश्वर मूल निवासी कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर हाल पता गली नं0 -3 तुलसी नगर थाना नई मण्डी मु0नगर, उम्र करीब 28 वर्ष ।

*2.* देवेन्द्र पुत्र महावीर सिहं निवासी तुलसीनगर गांधीनगर थाना नई मण्डी मु0नगर, उम्र करीब 42 वर्ष ।

*3.* नीटू पुत्र हरपाल निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर उम्र करीब 28 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरणः-*

🔹 कुल 06 किलो 238 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये)

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *