Taja Report

लाखों का फोटोग्राफी का सामान लूटने वाले तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा कैमरा व गिम्बल सैट चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया कैमरा व गिम्बल सैट आदि बरामद कर लिए।

21 फरवरी को वादी सन्दीप गुप्ता निवासी एच-65, सेकेंड फ्लोर, गौतम नगर, दिल्ली द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह “कैमोरेन्ट” नामक कैमरा रेंटल फर्म का संचालन करते हैं। 12 फरवरी को विवेक शर्मा नामक व्यक्ति से कैमरा रेंट पर लेने के संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता हुई। 13 फरवरी को वादी का असिस्टेंट रोहन, उक्त व्यक्ति द्वारा बताई गई लोकेशन नोएडा सेक्टर-62 पर कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य उपकरण लेकर पहुंचा। वहां उक्त व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने लोकेशन बदलने का बहाना बनाकर वादी के असिस्टेंट रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट करने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तो तीनों व्यक्ति कैमरा व समस्त उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आज मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को भोपा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* विपिन पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी खेडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर हाल पता बरौला थाना सेक्टर 49 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष।

*2.* सनी पुत्र सतपाल निवासी खुर्रमपुर थाना मुरादनगर, गाजियाबाद उम्र करीब 27 वर्ष ।

*3.* हिमांशू पुत्र देवेन्द्र निवासी मौहल्ला बिचपटा कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 एफएक्स-3 कैमरा सोनी कम्पनी मय कैमरा उपकरण

✅ 05 लेंस सोनी कम्पनी

✅ 01 आर0एस0-4 प्रो गिम्बल सैट डी0जी0आई0 कम्पनी

✅ एन0डी0+ब्लैक प्रो मिश्ट फिल्टर सोनी कम्पनी

✅ 07 इन्ची मोनीटर सोनी कम्पनी

✅ 02 बैग

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनो वीडियोग्राफी का काम करते हैं। दिनांक 12.02.2026 को हमने कैमोरेन्ट कम्पनी से ऑनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था जिसको कम्पनी के एक व्यक्ति के साथ हम तीनो दिनांक 13.02.2026 को सेक्टर – 62 नोएडा से लेकर आये थे तथा मुजफ्फरनगर आकर हमारे मन मे लालच आ गया और जब वह व्यक्ति टॉयलेट करने गाडी से उतरा तो हमने उसका कैमरा व गिम्बल सैट का बैग लेकर चले गये थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *