Taja Report

लखनऊ जनजातीय भागीदारी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजाति भागीदारी उत्सव में मुजफ्फरनगर सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतन्त्र प्रभार मंत्री  कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सीधा प्रसारण कार्यक्रम को भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर देखा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनजातीय समाज के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है।”

भगवान बिरसा मुंडा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा—

“भगवान बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानी ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, संघर्ष और सामाजिक न्याय के अद्वितीय प्रतीक हैं।

उनकी जीवन-गाथा हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज के हर कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणा देती है।

उनकी 150वीं जयंती वर्ष हम सभी के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने का शुभ अवसर है।”

अंत में मंत्री कपिल देव ने कहा कि मोदी  और योगी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तीकरण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *