मुज़फ्फरनगर। प्रतिष्ठित व्यापारी राम कुमार सर्राफ के पुत्र संजय तथा वरिष्ठ समाजसेवी कुंज बिहारी अग्रवाल के सुपुत्र राजन जी छुट्टियां मनाने हेतु दुबई गए थे, जहां वर्तमान परिस्थितियों के कारण वे वहां फंस गए हैं।
परिवारजनों की चिंता को देखते हुए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज दोपहर 1:00 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी, आर्य समाज रोड स्थित राम कुमार सर्राफ जी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवश्यक प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 728


