Taja Report

रामराज में सरेबाजार एलान करके युवक की हत्या, चार गोलियां मारीं; विवाहिता के प्यार में मारा गया सुरेंद्र

मेरठ। जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र डेढ़ साल पहले एक युवक को पत्नी को अपने साथ ले गया था, अब उसी से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी मामले में हत्या किया जाना सामने आ रहा है।

रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी कुछ हमलावर आए और सुरेंद्र को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुरेंद्र गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। हत्यारों ने सुरेंद्र सिंह को चार गोलियां मारीं। साथ ही पूरे बाजार में चिल्लाकर कहा कि ‘है कोई माई का लाल पूरे बाजार में जो तुझे बचा ले’। फायरिंग होने पर बाजार में भगदड़ मच गई, जबकि कुछ दुकानदारों ने डर के मारे शटर नीचे कर लिए। करीब डेढ़ साल पहले सुरेंद्र फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव से एक विवाहिता को लेकर अपने साथ ले गया था। अब वह उसी महिला से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी मामले को हत्या की वजह माना जा रहा है।

सूचना पर बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल सुरेंद्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *