Taja Report

युवती व उसके भानजे के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कसौली में एक युवती व उसके भानजे के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव है। स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि गांव में कई वर्ष पूर्व आकर बसे एक गरीब परिवार की मदद स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी।

परिवार की बेटियों के विवाह भी ग्रामीणों के सहयोग से कराए गए थे। आरोप है कि बाद में परिवार की एक बेटी ससुराल से विवाद होने के बाद गांव में ही वापिस आकर रहने लगी। कुछ समय बाद उसकी एक विवाहित बहन की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मृतक बहन का पुत्र उसके पास आकर रहने लगा। सब कुछ सामान्य चल रहा था, इसी दौरान इस युवती के संपर्क में एक गैर समुदाय का युवक आया और उसके साथ ही रहने लगा। इसी दौरान घटनाक्रम को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। स्वामी यशवीर महाराज का आरोप है कि हाल ही में रमजान के दौरान उस युवती ओर उसके साथ रह रहे उसके नाबालिग भांजे के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *