Taja Report

मेरठ प्रेमी की मौत के दूसरे दिन प्रेमिका ने तोड़ा दम 

 

मेरठ। प्रेमी की मौत के दूसरे दिन प्रेमिका ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जहर खाने के बाद शनिवार को प्रेमी की मौत हुई और आज रविवार को प्रेमिका की भी जान चली गई। वारदात हस्तिनापुर थाना के राठोरा खुर्द गांव में डेयरी संचालक सचिन कुमार (30) की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। सचिन शादीशुदा था, उसके 2 बच्चे हैं। सचिन का अपनी ही बिरादरी की गांव की एक 18 साल की लड़की से अफेयर हो गया। युवती की अभी शादी नहीं हुई थी। इसलिए दोनों ही परिवारों और समाज को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों परिवारों ने सचिन, युवती के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। अपने प्यार से न मिल पाने के कारण दोनों परेशान होने लगे। दोनों ने बीच में भी एक-दूसरे से बातचीत करने और मिलने की कोशिश की। लेकिन, दोनों मिल न सके। शुक्रवार को सचिन ने बहाने से युवती को अपनी डेयरी पर बुलाया। वहां दोनों काफी देर बात करते रहे। इसके बाद दोनों ने डेयरी पर बैठकर ही जहर खा लिया। आसपास के लोगों ने जब दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो उनके घरवालों को बताया। इसके बाद दोनों के परिजन युवक-युवती को अस्पताल ले गए।

सचिन को होप अस्पताल लाया गया, जबकि प्रेमिका को घरवाले मेडिकल अस्पताल ले गए। सचिन ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घरवालों ने देर रात उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं, मेडिकल अस्पताल में युवती की हालत भी गंभीर थी। रविवार दोपहर को युवती की भी मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *