Access denied मेरठ दौराला शराब कांड: प्रेमी से मिलने पर रोकने पर बहन ने ही भाई और उसके दो साथियों की हत्या कराई - Taja Report

Taja Report

मेरठ दौराला शराब कांड: प्रेमी से मिलने पर रोकने पर बहन ने ही भाई और उसके दो साथियों की हत्या कराई

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित शराब कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन ने ही प्रेमी से मिलने पर रोकने से भाई और उसके दो साथियों की हत्या की साजिश रची थी। पहले सभी को लगा कि शराब मौत की वजह है। मगर जांच में सामने आया कि शराब में घातक पोटेशियम साइनाइड जहर मिलाकर दिया गया था।

दो दिन पूर्व दौराला में शराब पीने के बाद बाबूराम प्रजापति, जितेंद्र कश्यप व अंकित उर्फ दौलत की हत्या के पीछे मृतक अंकित की सगी बहन अलका, उसका प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतक अंकित की बहन अलका का पवन नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। अंकित अक्सर अपनी बहन अलका को इससे रोकता था और उसके साथ मारपीट करता था। इस बात से तंग आकर अलका ने अपने प्रेमी पवन के साथ मिलकर अंकित की हत्या की साजिश रची। पवन ने अपने एक परिचित अशोक से साइनाइड नामक जहर मंगवाया। पवन ने उस जहर को एक शराब के टेट्रा पैक में मिला दिया और अंकित को पीने के लिए दे दिया। अंकित ने इस जहरीली शराब का सेवन अपने साथी स्पेलर कारोबारी बाबूराम और जितेंद्र के साथ बैठकर किया। शराब पीते ही तीनों की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई। ऐसे में दो लोगों की नाहक ही मौत हो गई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक अंकित की बहन अलका, उसके प्रेमी पवन उर्फ पोनी और साइनाइड जहर लाने वाले अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से साइनाइड और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet