Taja Report

मूर्ति खंडित करने वाले तांत्रिक ओमपाल उपाध्याय को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम घिस्सूखेड़ा म्हाड़ी परिसर में स्थापित गोरखनाथ बाबा की मूर्ति को किसी ने खंडित कर दिया सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली, ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में म्हाड़ी परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने तत्काल धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मूर्ति को खंडित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।सूचना पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा,सीओ सदर,तहसीलदार सदर व अन्य अधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं नई मूर्ति जल्द लगवाने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। वही सीओ सदर देवव्रत वाजपेई के निर्देशन में मूर्ति खंडित करने के कुछ घंटे के बाद चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने मूर्ति खंडित घटना का सफल अनावरण करते हुए ओमपाल उपाध्याय तांत्रिक निवासी ग्राम घिस्सूखेड़ा थाना चरथावल को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *