मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर/वांछित चोर अभियुक्तगण (01 घायल सहित) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गये 62200/- रुपये नगद, 01 पीली धातू की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए।
थानाक्षेत्र नई मण्डी में अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 26.11.2025 की रात्रि को ग्राम कूकड़ा में जौली रोड चौराहे पर स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान का शटर उखाड़कर नगदी व शराब की बोतलें चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 598/25 धारा 331(4)/305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 11/12.12.2025 की रात्रि को सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री के कार्यालय ताला तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 623/25 धारा 331(4)/305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गत रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस टीम नाथ फार्म हाउस, भोपा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि आपके यहां चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण कुछ देर में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में टीएस मान पुलिया की तरफ से आने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना नई मण्डी पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगी, कुछ देर बाद 01 मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को रजवाहे की पटरी पर मोड़कर भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किय़ा गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश रवि पुत्र सुभाष घायल हो गया तथा 01 बदमाश मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को कब्जे से 62200/- रुपये नगद, 01 पीली धातु की अंगूठी, 01 मोटरसाइकिल एवं अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
*1.* रवि पुत्र सुभाष निवासी जटमुझेडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष (घायल)
*2.* धर्मेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र सहेन्द्र निवासी जटमुझेडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 33 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरणः-*
✅ 62200/- रुपये नगद, 01 पीली धातु की अंगूठी (थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 598/25 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व मु0अ0सं0 613/2025 धारा 331(4), 305ए बीएनएस से सम्बन्धित)।
✅ 01 आधार कार्ड व 01 कीपैड मोबाईल।
✅ 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नं0 यूपी 12 सीसी 3395 (घटना में प्रयुक्त)
प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा दिनांक 26.11.2025 की रात्रि को जौली रोड स्थित शराब की दुकान से नगदी व शराब की बोतलों की चोरी तथा दिनांक 11/12.12.2025 की रात्रि को सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री से नगदी चोरी की घटनाएं कारित की गयी हैं। बरामद रुपए उन्हीं घटनाओं में चोरी किए हुए हैं तथा बरामद अंगूठी को फैक्ट्री से चोरी किए गए रुपयों से खरीदा था। आज हम पुनः कोई घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।


