मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संजीव बालियान का 53वां जन्मदिवस बड़े ही अनोखे अंदाज से बनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के ए टू ज स्थित आवास पर सुबह दिन निकलते ही उन्हें बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लग गया। कोई समर्थन केक तो कोई मिठाई का डिब्बा तो कोई बुके लेकर संजीव बालियान को बधाई देने पहुंचा एक समर्थक ने तो उन्हें क्रिकेट की किट भी भेंट की.. दोपहर के समय में बैंड बाजे फूल और मालाओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचा। इस समय हजारों समर्थकों की भीड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर देखने को मिली कुछ समर्थक तो नाचते हुए नजर आए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को फूल माला पहनकर उन्हें अनोखे अंदाज में जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेताा अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, श्रीमोहन तायल,
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, सचिन त्यागी , पवन अरोड़ा, अमित पटपटिया, मोहित राठी, मनीष पंवार, अनुज काकरान, रोबिन काकरान, अंकुर काकरान, रिंकू काकरान, रवि काकरान, अरिहंत काकरान, रवि काकरान, आदित्य काकरान, हर्ष काकरान, राहुल ठाकुर आदि सैकड़ो समर्थक समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


