Taja Report

मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश में मुजफ्फरनगर सहित दिल्ली सहित मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

मुजफ्फरनगर । सर्दियों की पहली बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई। नगर में तापमान अधिकतम 14.2 और न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा और 31.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को आंधी की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। भोपा, जानसठ, पुरकाजी, रोहाना और मीरापुर में तेज बारिश हुई। पूरे दिन हुई बारिश और तेज हवा के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बारिश और ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहे। वहीं सुबह के समय भीगते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। लौटते समय भी नौनिहालों को बारिश का सामना करना पड़ा। लोग बारिश के कारण घरों में कैद होने को विवश रहे। इस कारण बाजार सूने पड़े रहे। विक्षोभ के असर से शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में भी छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे लगभग 15 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, लेकिन उसके बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *