मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस व प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य कराया गया तथा घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार जानसठ बाइपास पुल के नीचे से जानसठ की और जा रहे ट्रैक्टर के नीचे अचानक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। एक ही बाइक पर सवार होकर परिवार अपने घर जडौदा की और जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सोनू, उसकी पत्नी राधिका और उनकी 10 वर्षीय बेटी रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार का 6 वर्षीय बेटा काला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बच्चे का इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और छह साल के घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों को राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बच्चें को लेकर गंभीरता दिखाई जाए। यदि जरूरत पड़े तो तुरंत हायर सेंटर रैफर करें। राज्यमंत्री के सक्रिय होने पर अस्पताल प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह घटना को लेकर सक्रिय रहा।


