मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबन्धन विभाग (एमबीए) में गैट टू गैदर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राआंे ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ-साथ शैक्षणिक नाटिका का भी आनन्द लिया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार निदेशक श्रीराम कॉलेज, डॉ प्रेरणा मित्तल प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डॉ सौरभ मित्तल उपप्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डॉ आर पी सिंह डायरेक्टर रिसर्च श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेज, डॉ गिरेन्द्र गोतम, निदेशक श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, डॉ मनोज धीमान निदेशक फाइन आर्ट, डॉ विनित शर्मा हैड आई क्यू एसी, डॉ पंकज कुमार विभागाध्यक्ष प्रबन्धन संकाय, डॉ श्वेता राठी विभागाध्यक्ष होम सांइस, निशान्त राठी, डीन कम्प्यूटर एप्लिकेशन), डॉ ओम प्रकाश कुशवाह विभागाध्यक्ष पत्रकारिता विभाग, डॉ पूजा तोमर विभागाध्यक्ष बेसिक सांइस, प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष, बीपीईएस उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एमबीए के प्रथम एवं ़िद्वतीय वर्ष के छात्र/छात्राओं ने समूह नृत्य, युगल नृत्य, एकल नृत्य, हास्य नाटिका, एकल गायन आदि कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम में शामिल की गयी विशेष प्रस्तुति ने सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया।
बौद्धिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने छात्रों की प्रस्तुति की सहारना एवं सुव्यवस्थित ओर सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ सौरभ मित्तल, उपप्राचार्या ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए और पुराने विद्यार्थियों को एक दूसरे से रूबरू करने के साथ-साथ संस्थान और विभाग की उपलब्ध्यिों से अवगत कराना होता है।
कार्यक्रम रैट्रो फियेस्टा 2025 का आयोजन मिस निवेदिता पाण्डेय के सानिध्य में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की अलग अलग कमैटी बनायी गयी। कमैटी में शामिल किये गये प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने दायित्व का निर्वाहन बहुत ही उत्साह के साथ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर प्रबन्धन विभाग के डा0 राजीव रावल, डा0 चित्रा श्रीवास्तव, डॉ सोमनाथ भटटाचार्य का विशेष योगदान रहा।


