मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘‘क्लर्स-2025-26’’ के तीसरे दिन नववर्ष 2026 का शानदार आगाज रंगारंग कार्यक्रमो के साथ हुआ।
श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे वार्षिक रंगारंग कार्यक्रमों में नये वर्ष का स्वागत सकारात्मक सोच और युवा जोश के साथ कई गुना धूम-धाम से किया गया। नये वर्ष में सारा माहौल एक नई उम्मीद से सराबोर था। कार्यक्रम में तीन दिन से प्रस्तुति दे रहे प्रतिभागियों को उनकी वरीयता के आधार पर पुरस्कृत किया गया। नये साल के स्वागत में विद्यार्थियों ने जोश के साथ जोरदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर, डीजीएम, पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस, मुजफ्फरनगर, राजेन्द्र पॉल, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, मुजफ्फरनगर राकेश टिकैट तथा विशिष्ट अतिथियो में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, संजय कुमार वर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी डा नीलम वर्मा, योगी अमृत राज आरोग्यधाम, एजीएम पंजाब नेशनल बैंक सर्किल आफिस सुमित अग्रवाल, एजीएम पंजाब नेशनल बैंक एमसीसी-सर्किल आफिस आरएल दास, मुख्य प्रबंधक अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक, नई मंडी एस के आर्या, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रियल एरिया, मुजफ्फरनगर उज्जवल दहिया, मुख्य प्रबंधक अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक, मुजफ्फरनगर प्रदीप अरोरा, अध्यक्ष, श्रीराम कॉलेज आफ लॉ टीएस रावत, वरिष्ठ उद्योगपति राजेश जैन, वरिष्ठ समाज सेवी अशोक बाटला, नम्रता त्यागी, कामेश्वर त्यागी, निशांत जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी मैत्री रस्तौगी, वरिष्ठ समाज सेवी मिथलेस पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन तायल, वरिष्ठ अधिवक्ता, मीना सक्सैना, राकेश शर्मा, दिनेश मोहन, आईआईएमटी की प्राचार्या डा अंजु वालिया तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के ट्रस्टी शुभ कुलश्रेष्ठ, अंजु चौधरी, कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र चौधरी, डॉ पुरूषोत्तम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरूआत पॉलिटैक्निक के छात्र-छात्राओं द्वारा पारम्परिक रूप से गणेश वन्दना प्रस्तुत कर की। बायोाइंस विभाग के छात्र अकदस ने ’’वो लडकी जो सबसे अलग है’’ गीत पर गाना गाकर कार्यक्रम मे मौजूद अतिथियों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इसके बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र-छात्रओं द्वारा पंजाबी डांस धमाकेदार नृत्य कर मैदान में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शको से खुब वाह-वाही लुटी। इसके बाद क्रिस्टल वर्मा ने बालीवुड गीत पर स्पेशल प्रस्तुति द्वारा सोलो डांस कर उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के छात्रा वंशिका द्वारा सोलो डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद महाविद्यालय के विभिन्न विभाग के छात्र-छात्रों द्वारा ’’राधा-कृष्ण होली’’ थीम पर नृत्य नाटिका कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वार ’’झांसी की रानी’’ म्यूजिकल एक्ट पर प्रभावशाली एक्ट प्रस्तुति कर मैदान में उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के छात्र-छात्राओं द्वारा सीता स्वयं नाटिका प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भीम प्रतिज्ञा थीम पर समूह नृत्य की बडी मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करते हुये वो शक्ति है थीम पर नारी शक्ति म्यूजिकल एक्ट की प्रस्तुति दी गई। कम्प्यूटर एप्लीकेशन के छात्र-छात्राओं द्वारा म्यूजिकल एक्ट प्रतिशोध थीम पर ’’रक्त चरित’’ गीत पर बेहद प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत कर मैदान में उपस्थित सभी को आर्श्यचकित एवं भाव-विभोर किया।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पूर्व कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर,, द्वारा राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक एवं चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ इस वर्ष महाविद्यालय के अध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान एवं सर्म्पण के लिए पुरूस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त बेस्ट टीचर अवार्ड-2025 बायोसाइंस विभााग के विकास त्यागी, एक्सीलेंट टीचर अवार्ड-2025 एप्लाइड सांइस इंजीनियरिंग, डा आकांक्षा सिंह, कृषि विज्ञान विभाग से राजकुमार, एप्लाइड सांइस, अंशुमन, कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग से डा हिमांशु होरा, श्रीराम कॉलेज आफ लॉ से सोनिया गौर, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी से टींकू कुमार, श्रीराम पॉलिटैक्निक से विपुल शर्मा, इसके बाद राइजिंग अवार्ड बायोसाइंस विभाग सेे सबा राणा, शारीरिक शिक्षा विभाग से तरूण कुमार, कृषि विज्ञान विभाग से डा उमरा रहमानी, कम्प्यूटर एप्लीकेशन से अभिनव त्यागी, मैक्नीकल इंजीनियरिंग से विकसित कुमार, एप्लाइड साइंस से दीपक कुमार शामिल रहे। बेस्ट परर्फोमेंस अवार्ड- 2025 दीपक कुमार, पर्सनल एसिसटेंट, चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर । इसके बाद नॉनटीचिंग एप्रिसिएशन अवार्ड-2025 रेनु चौधरी, सागर बंसल, खुशबू, मनोज पाल, आशिष तिवारी, संदीप कुमार, अभिषेक को मिला। इसके बाद श्रवमेव जयते अवार्ड-2025 मोसिन, विरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, दयावति, कविता, सुरेन्द्र, अमरजीत आदि को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर ने श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों की सराहना की तथा कहा कि श्रीराम कॉलेज राज्य नही बल्कि पूरे भारत की अग्रणी संस्थान में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर वर्ष नववर्ष के दिन महाविद्यालय मे आप लोगो के बीच आकर मुझे एक अलग ही उत्साह एवं ऊर्जा का एहसास होता है। इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि जनपद की प्रतिभाओं को जनपद में ही रोजगार का अवसर मिले, इस दिशा में मेरा लगातार प्रयास जारी है।
इस अवसर पर आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत ने कहा कि प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज में क्लर्स-2025-26 में युवाओं की प्रतिभा सराहनीय है। श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थी सभी क्षेत्रों मे ंअग्रणी भूमिका निभाते है। उन्हांेने कहा कि श्रीराम कॉलेज अपने विद्यार्थियो को शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढने के लिये मंच प्रदान करता है।
श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससीकुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर तथा अन्य अतिथियों का महाविद्यालय में आगमन के लिये उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण द्वारा सभी को नववर्ष की मंगल शुभकामनाऐं दी गई तथा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।
मंच संचालन के लिये कपिल धीमान, बाहय प्रवेश समन्वयक, शहजाद, हुरैन, आदि ने कुशलता पूर्वक किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज की निदेशक डा एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कालेज उप प्राचार्य डा सौरभ मित्तल, प्रवीण कुमार, हैड ऑफिस, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, ललित कला विभाग के निदेशक मनोज धीमान, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, निशांत राठी, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग डीन डा0 सुचीत्रा त्यागी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, श्रीराम पॉलिटैक्निक निदेशक, डा0 अश्वनी, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डॉ0 रीतु पंुडीर, एचआर पंकज, सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।


