मुजफ्फरनगर। शासन और प्रशासन की सख्ती के चलते कई जगह से करोड़ों रुपए के पटाखे पकड़े गए हैं। जिसके चलते पटाखा व्यापारियों ने पटाखों के रेट दोगुना कर उसमें कुछ छूट देकर लोगों को लूटने का धंधा बना दिया है। पटाखे की खरीद के दौरान अपनी मनमर्जी के रेट एमआरपी पर डलवा कर उसके बाद कुछ प्रतिशत की छूट दिखाकर पटाखा व्यापारी जमकर लूट रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व मुजफ्फरनगर में पटाखा व्यापारियों के गोदाम पर छापेमारी के दौरान पकड़े गए करोड़ों रुपए के पटाखे के बाद पटाखा व्यापारियों ने अपने बचे कूचे माल की कीमत दोगुनी कर दी। प्रशासन द्वारा शहर में पटाखे की बिक्री को लेकर केवल दो स्थानों पर अनुमति दी थी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज शहर के लिए और मेहता क्लब नई मंडी के लिए था। एक पटाखा माफिया बिना मानकों के एवं सुरक्षा के प्रशासन व पुलिस को चांदी की जुती की नोक के नीचे रख मंडी समिति रोड पर दुकान के अंदर भीड़ कर दबा कर पटाखे बेच रहा है। सूत्रों की माने तो पान मंडी और दाल मंडी में छापे के दौरान पकड़े गए पटाखों में कुछ हिस्सेदारी इस पटाखा माफिया की भी है। पटाखे पकड़े जाने के बाद प्रशासन से अनुमति लेने के बाद बिना मानकों के यह पटाखा व्यापारी जमकर पटाखे बेच रहा है। अपनी दुकान के अंदर लोगों को जानवरों की तरह ठूंस कर उसके बाद एक-एक कर कर पटाखे बेचकर निकल रहा है । इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस और प्रशासन इसे लेकर आंखें मूंदे हुए बैठा है।


