Taja Report

मुजफ्फरनगर व्यापारी नेता संजय मिश्रा का पंजाबी समाज ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु गोबिंद सिंह सभा मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकडो श्रद्धालुओं ने संत वाणी की संगत में रहने तथा कीर्तन श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह मान व सरदार हरदीप सिंह ने वरिष्ठ समाज सेवी संजय मिश्रा को सम्मानित करते हुए दुपट्टा व अंग वस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह मान व सरदार हरदीप सिंह एंव समस्त पदाधिकारियों द्वारा संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश शर्मा (वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी) एवं गगन चौधरी वरिष्ठ नेता सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय मिश्रा ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु, महान योद्धा,कवि एवं धर्मरक्षक थे। उन्होंने अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करते हुए खालसा पंथ की स्थापना की तथा मानवता,साहस,समानता और बलिदान का अमर संदेश समाज को दिया। उनका जीवन आज भी हमें सत्य,न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सरदार रविंद्र सिहं,सरदार सतनाम सिहं आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *