Taja Report

मुजफ्फरनगर व्यापरियों ने की अधिकारियों से मुलाकात कर की समस्याओं के समाधान की माँग

मुजफ्फनगर । दी गुडखंडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों की समस्यायों को लेकर  अधिकारियों से मिलकर जल्द निस्तारण कराने की बात कही। 

मुजफ्फरनगर दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मंडी सभापति एवं सचिव से एसो o के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में मिला जिसमें उन्होंने मंडी में हो रही बार-बार चोरियों के संबंध में भारी रोष व्यक्त किया तथा कहा कि मंडी में 18 पीआरडी के गार्ड भी चोरी रोकने के लिए रखे गए हैं तब भी चोरी नहीं रुक रही है उन्होंने मांग की की व्यापारी की चोरी होने पर मंडी समिति द्वारा व्यापारीयो को मुआवजा दिया जाए जिससे व्यापारी की मानसिक और आर्थिक स्थिति ठीक हो सके तथा चोरी रोकने के लिए आर्मी के जवानों की तनाती की जाए उन्होंने साथ ही साथ बालाजी रोड के व्यापारियों को दिए गए नगर पालिका के नोटिसों के संबंध में भी रोष प्रगट किया तथा कहां की है यह मंडी सन 82 में आई थी तब से नगर पालिका के हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स का भुगतान मंडी समिति करती आई है अब व्यापारियों से हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स मांगने का कोई उचित नहीं बनता है यह मंडी समिति और नगर पालिका की लड़ाई है अगर व्यापारियों को परेशान किया गया तो व्यापारियों को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा प्रतिनिधिमंडल में संजय मित्तल अध्यक्ष हरिशंकर तायल मंत्री अरविंद गोयल उपाध्यक्ष विनोद गर्ग उपाध्यक्ष राजेश गोयल उप मंत्री अंकित गर्ग ( चावल वाले) उप मंत्री राजेंद्र सिंगल मीडिया प्रभारी मनमोहन मुंधडा मुकेश जैन पुलकित गुप्ता अमित जैन संदीप गुप्ता मनोज कुमार श्याम सुंदर विजय कुमार अनूप सिंघल सुनील कुमार विजय कुमार नितिन सिंघल नितिन कुमार संगल प्रदीप कुमार सचिन मोहन गोयल देवेंद्र कुमार आशीष बंसल अनुज कुमार आशु गोयल बृजभूषण शुभम बंसल कपिल जैन निकेत कुमार आदि उपस्थित थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *