मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के गांधीनगर स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, संसदीय आवास समिति के चेयरमैन एवं गौतमबुद्धनगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरंतर विकास और सुशासन को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विधायक श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सतीश कुमार शर्मा, उमादत्त शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, कैप्टन प्रवीण चौधरी, शरद शर्मा, नावेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, चमन चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


