मुज़फ्फरनगर । थाना कोतवाली के रामपुरी में दो किशोर सगी बहनों की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। बताया गया कि जैसे ही शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने वाले विनोद पाल की बड़ी बेटी 24 वर्षीय निधि रॉड लगी बाल्टी उठाने लगी, उसका पैर फर्श पर फैले पानी पर पड़ा, जिसमें करंट आ गया था। करंट लगते ही वह गिर पड़ी। उसे बचाने के लिए दौड़ी छोटी बहन 22 वर्षीय लक्ष्मी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घटना स्थल पर पंहुचे।
Author: Taja Report
Post Views: 294


